
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल प्रखंड के स्वतंत्रता सेनानी स्व महावीर राम की पौत्र वधू राम कुमारी देवी (76) का मंगलवार की सुबह असामयिक निधन हो गया।वे श्री राम नरेश गुप्ता की पत्नी हैं,जो गृहणी व धर्म पारायण महिला थीं। उन्होंने अपने रक्सौल के सैनिक सड़क स्थित निज निवास पर अंतिम सांस ली।वे कुछ समय से बीमार चल रही थीं।वे अपने तीन पुत्र राजेश गुप्ता, ई रमेश गुप्ता , ई सुरेश गुप्ता(मंटू गुप्ता) ,बेटी संगीता देवी,सीता देवी,सुनीता देवी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं।उनके निधन पर परिवार में मातम छा गया है।वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है ।उनके पुत्र राजेश गुप्ता(सहारा इंडिया अभिकर्ता ) और भाजपा के रक्सौल नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार उर्फ मंटू गुप्ता व उनकी पत्नी सह नगर परिषद के पूर्व चेयर मैन रेणु देवी ने बताया कि माता जी की अन्त्येष्टि उनके पैतृक गांव पलनवा में बुधवार की सुबह होगा।दोपहर बाद निज निवास से पार्थिव शरीर पलनवा ले जाया जाएगा।
इधर,उनके निधन पर क्षेत्रीय डा संजय जायसवाल,सांसद क्षेत्रीय विधायक प्रमोद सिन्हा,पूर्व एमएलसी बबलू गुप्ता,भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल के जिलाध्यक्ष अशोक पांडे,संभावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता,पूर्व नगर सभापति ओम प्रकाश गुप्ता,सीमा जागरण मंच के प्रदेश संयोजक महेश अग्रवाल,श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति के अध्यक्ष सह भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के संगठन जिला रक्सौल के जिला अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद,भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य कारणी सदस्य भैरव प्रसाद,चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण गुप्ता,सचिव राज कुमार गुप्ता ,पूर्व प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार उर्फ पप्पू जी,नगर परिषद की उप सभापति पुष्पा देवी,नटराज सेवा संगम के सचिव मदन प्रसाद ,पूर्व नगर पार्षद शबनम आरा, सहित हरिपुजन प्रसाद,भगवान प्रसाद गुप्ता,अनुज कुमार,कमलेश कुमार आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।