
रक्सौल।(vor desk) संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा संगठन जिला रक्सौल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा ज्योतिराज गुप्ता के नेतृत्व में निबंध प्रतियोगिता एवं डाक्टर भीमराव अंबेडकर चित्रकला प्रतियोगिता स्थानीय आर्य कन्या मध्य विद्यालय में आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि संविधान निर्माता, भारत रत्न डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों को मूल रूप से भारत की धरती पर लागू करने के लिए सबका साथ, सबका विकास का नारा मोदीजी ने दिया। बाबा साहब को आजादी के 43 साल बाद 1990 में भाजपा के सहयोग से ही भारत रत्न मिला, बाबा साहब को सबसे अधिक सम्मान पीएम मोदी की सरकार ने दिया, उनके पंचतीर्थ जो क्रमशः महू, जन्मस्थल एवं लंदन जहाँ उन्होंने अध्ययन किया, मुम्बई, नागपुर एवं दिल्ली में स्थापित किया गया है। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा बाबा साहब ने जो हमें नारा दिया है, शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो इसी के बल पर हमें जीवन में आगे बढ़ना है।

निबंध प्रतियोगिता में
प्रथम आराध्या कुमारी,द्वितीय प्रकाश कुमार,तृतीय सोनल कुमारी एवं चित्रकला में प्रथम नव्या कुमारी को पुरस्कार दिया गया।मंच का संचालन सोशल मीडिया प्रभारी पार्वती तिवारी ने किया।
इस प्रतियोगिता में जज के रूप में प्रधानाध्यापक बैकुण्ठ बिहारी सिंह, शिक्षक वेदप्रकाश शर्मा, हेमंत शर्मा, शिक्षिका पूनम देवी रहीं। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री एवं जिला प्रभारी अनुराधा शर्मा, अंशू सिंह, महामंत्री पूनम देवी, मंत्री संगीता मिश्रा, उपाध्यक्ष मीरा कुशवाहा, सुषमा देवी, हीरा देवी संगीता देवी, मीरा देवी, ममता देवी उपस्थिति रही। साथ में महिला मोर्चा नगर अध्यक्षा सीमा देवी भी उपस्थित रही।