
रक्सौल।(vor desk)।सोमवार को भाजपा के संगठन जिला रक्सौल की बैठक सुगौली स्थित रामगोपाल खंडेलवाल के आवास पर संपन्न हुआ ।इस बैठक में सर्वसम्मति से दूसरी बार अशोक पांडे को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसके लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ,रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी, पूर्व विधान परिषद बबलू गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल , जिले के चुनाव प्रभारी रामदयाल शर्मा उपस्थित रहे।जिन्होंने बधाई के साथ ही अगले कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता ध्रुव प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह , जिला महामंत्री भारत सिंह, राम इकबाल प्रसाद ,अजय पटेल , जिला उपाध्यक्ष अवध पटेल ,लालबाबू सिंह ,सुरेंद्र तिवारी ,प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी इंजीनियर जितेंद्र कुशवाहा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ,आदापुर मंडल अध्यक्ष नितेश पटेल ,धिरेन्द्र निराला,भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष दुबे आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।