
रामगढ़वा।(vor desk)। बीती रात्रि एक बजे आग लगने से मंगलपुर गाँव में दो घर जल कर राख हो गया।आग लगने के सही कारण की जानकारी नहीं हो पा रही हैं। आग लगने से घर में रखा हुआ खाने के लिए रखे गये अनाज, खाना बनाने वाला बर्तन, कपड़ा, पंखा सहित घर के सारे समान जल गये हैं।

घर जलने वाले व्यक्ति का नाम प्रभु सिँह तथा सुबोध कुमर हैं।आग लगने से लगभग एक लाख की सम्पति जलने का अनुमान हैं।स्थानीय मुखिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन से आर्थिक सहयोग दिलाने की पहल की जा रही है।