Saturday, September 21

भारत नेपाल सम्बन्ध सदियों पुराना :भाजपा सांसद डॉ संजय जायसवाल

भारत नेपाल रिश्ते अतीत व वर्तमान बिषय पर बिचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

कार्यक्रम में भारत नेपाल के कई सांसद, बिधायक,, मेयर,पूर्व मंत्री,पूर्व बिधायक,व कई अधिकारियो ने लिया भाग

रक्सौल।(vor desk)।स्थानीय वाईएस रिसोर्ट रक्सौल के सभागार में एनयूजेआई रक्सौल अनुमण्डल इकाई के तत्वाधान में भारत नेपाल रिश्ते अतीत व बर्तमान बिषय पर बिचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा,स्वास्थ्य,समाजसेवा,कला व संस्कृति , खेलकूद व पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले तथा भारत सरकार व बिहार सरकार के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाये 101 प्रतिभागियो को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा सांसद व पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल , अति विशिष्ठ अतिथि एसएसबी कमांडेंट विकास कुमार,नेपाल की प्रदेश सभा सदस्य वीणा शर्मा,माहेर की संस्थापक व निदेशक लूसी कुरियम , विशिष्ठ अतिथि नेपाल के बिधायक सह मधेश प्रदेश के पुर्व मंत्री जितेंद्र सोनल, वीरगंज के मेयर राजेशमान सिंह,रक्सौल नप सभापति धुरपति देवी, नेपाल सरकार के पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री रामचंद्र कुशवाहा,नेपाल की पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री करीना बेगम,पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद,पूर्व ,नेपाल के मधेश प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश शर्मा, नेपाल के संबिधान सभा सदस्य रामचन्द्र प्यासी कुशवाहा, नेपाल के पूर्व बिधायक पहलाद गिरी,पूर्व बिधायक जन्नत अंसारी,पूर्व शिक्षा उप निदेशक तिरहुत प्रमंडल ब्रजेश कुमार ओझा, नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार बैध,वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रकिशोर झा,सेवानिवृत कैप्टन भारतीय सेना भाग्यनारायन राय, सेवा निवृत्त कैप्टन भारतीय सेना अमर सिंह,सेवा निवृत्ति सूबेदार मेजर भारतीय सेना भी एल प्रसाद ,इंडियन नेवी के सेवा निवृत्त पदाधिकारी बिंदा पांडेय,केबीसी विजेता सुशील कुमार आदि लोगो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।वक्ताओं ने कहा कि भारत नेपाल सम्बन्ध सदियों पुराना है,ये सम्बन्ध बेटी रोटी का सम्बंध है। ये सम्बन्ध आगे भी चलता रहेगा । आपसी प्रेम ,सद्भाव व भाईचारे के साथ इस सम्बंध को और प्रगाढ़ करने की आवश्यकता है।

अतिथियों का स्वागत एनयूजेआई संयोजक विपिन कुशवाहा ने किया।इस मौके पर एसडीएम ज्योति रानी, जिला अवर नियोजन पदाधिकारी मयंक कुमार , टुनु कुमार,मुकेश कुमार,अबरार खान, पूर्णिमा भारती, ज्योति राज गुप्ता, सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र कुमार,गोबिंद प्रसाद मस्करा,भरत प्रसाद गुप्ता,साइमन रेक्स,अरुण कुमार गुप्ता,सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!