Sunday, September 22

बारा जिला के राजा राम मोहन विक्रम  शाह बहुमुखी कैंपस के चीफ हरी भूषण कुशवाहा की गोली मार कर हत्या,पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को पकड़ा!

 

अज्ञात समूह ने शुक्रवार की शाम कलैया जाते वक्त की गोलाबारी 

रक्सौल।(vor desk)।बारा जिला में शुक्रवार की शाम अज्ञात समूह के गोलाबारी में शिक्षक हरी भूषण कुशवाहा बुरी तरह घायल हो गए।जिनकी इलाज के क्रम में मौत हो गई।घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।मिली जानकारी के मुताबिक,बारा जिला के आदर्श कोतवाल गांव पालिका वार्ड3 स्थित भतीनिया में शुक्रवार की शाम में उक्त घटना घटी।गोली उनके  दाए कमर के ऊपर पेट में लगी थी।इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

बारा जिला के डीएसपी दधी राम न्योपारने ने बताया की घायल शिक्षक हरी भूषण कुशवाहा बारा जिला के कलैया  वार्ड2 खजुरिया टोला के निवासी हैं।वे राजा राम मोहन विक्रम  शाह बहुमुखी कैंपस के चीफ हैं।वे जिला मुख्यालय कलैया आ रहे थे,इसी बीच उन्हे गोली मार दी गई।गोली लगने से बुरी तरह घायल कुशवाहा को गंभीर स्थिति में वीरगंज के हॉस्पिटल में  भर्ती कराया गया , जहां इलाज के क्रम में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।उन्होंने बताया कि हमलावर घटना को अंजाम दे कर भाग निकले।मामले में जांच और छापेमारी जारी है।बता दे कि विगत वर्ष कलैया स्थित एकता बोर्डिंग स्कूल के प्रिंसिपल गुड्डू उर्फ रूपेश सर्राफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!