Sunday, September 22

परिवार नियोजन कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल  स्थित अनुमंडल अस्पताल में परिवार नियोजन कार्यक्रम पर शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिसकी अध्यक्षता अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डा अमित कुमार जायसवाल ने किया।इस मौके पर पॉपुलेशन सर्विसेज ऑफ इंडिया(पी एस आई )के जिल प्रबंधक अमित कुमार ने परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों के बारे में जीएनएम, एएनएम,आशा कार्यकर्ता समेत स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया और भ्रांतियों को दूर कर लाभों को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा की  जन संख्या स्थिरीकरण के लिए परिवार नियोजन साधनों का व्यापक प्रचार प्रसार जरूरी है ।उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन योजना में शामिल दोनों साधन (स्थाई और अस्थाई) पूरी तरह सुरक्षित, काफी कारगर व प्रभावी है। इसलिए, सुविधानुसार दोनों में से कोई भी साधन को बेहिचक अपनाया जा सकता हैं। खासकर ऐसे महिला, जो परिवार नियोजन के स्थाई साधन को अपनाने के लिए तैयार और इच्छुक है। किन्तु, उसका शरीर ऑपरेशन के लिए सक्षम नहीं है, वह बेहिचक अस्थाई साधन अपना सकती  हैं। अस्थाई साधन भी स्थाई साधन की तरह ना केवल कारगर है बल्कि, काफी सुरक्षित और प्रभावी भी है। इसलिए, परिवार नियोजन के साधन को अपनाने के लिए इच्छुक और योग्य महिलाएँ दोनों में से कोई भी साधन को अपना सकती  हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उप केंद्र से लेकर सभी स्वास्थ्य संस्थानों  में अस्थाई साधन की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है। जबकि,अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी  में दोनों (स्थाई और अस्थाई) साधन उपलब्ध हैं ।  इसलिए, जो भी योग्य और सक्षम इच्छुक लाभार्थी अस्थाई साधन को अपनाना चाहते हैं, वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान जाकर उपलब्ध सुविधा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

– गुणवत्तापूर्ण जिंदगी जीने के लिए परिवार नियोजन साधन को अपनाना बेहद जरूरी :

अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डा अमित कुमार जायसवाल ने बताया कि समाज के हर तबके के सभी परिवार को गुणवत्तापूर्ण जिंदगी जीने के लिए परिवार नियोजन के साधन को अपनाना बेहद जरूरी है। क्योंकि, हम तभी गुणवत्तापूर्ण जिंदगी जी सकते  और बच्चे को उचित परवरिश व अच्छी शिक्षा दे सकते हैं, जब हमारा परिवार छोटा और सीमित होगा। छोटा और सीमित परिवार के लिए परिवार नियोजन के साधन को अपनाना सबसे पहली नींव है। वहीं, उन्होंने बताया, इसको लेकर सरकार द्वारा तमाम गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को जागरूक भी किया जाता है।

परिवार नियोजन की स्थाई साधन अपनाने वाली लाभार्थियों को सरकार द्वारा दी जाती है प्रोत्साहन राशि :

आशा प्रबंधक सुमित कुमार सिन्हा और परिवार नियोजन सलाहकर सौरभ मिश्रा ने बताया की परिवार नियोजन की स्थाई साधन अपनाने वाली लाभार्थियों को सरकार द्वारा ना सिर्फ सभी प्रकार की मुफ्त सुविधा की  व्यवस्था की गईबल्कि, प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। जिसमें प्रसव के उपरांत एक सप्ताह के अंदर इस साधन को अपनाने पर तीन हजार एवं इसके बाद अपनाने पर दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जबकि, पुरुष नसबंदी कराने पर तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!