Tuesday, October 8

तीसरे लहर की चेतावनी के बीच कोविड वैक्सिनेशन में विफल हो रही है सरकार:राम बाबू यादव

रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल समेत जिले में कोविड वैक्सीन की कमी पर चिंता जताते हुए महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू प्रसाद यादव ने कहा कि एक ओर शत प्रतिशत टिकाकरण का दावा किया जा रहा है,दूसरी ओर आम लोगों को वैक्सीन नही मिल रही है। यह रक्सौल का दुर्भाग्य है कि यहां के जन प्रतिनिधि इस पर मौन हैं।अब दिखावे के लिए होने वाला सरकारी अस्पताल का दौरा भी बन्द कर दिया गया,लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है।जबकि, तीसरे लहर की चेतावनी दी जा रही है।यह सरकार की असफलता है।

उन्होंने कहा कि रक्सौल की जनता के साथ वैक्सीन के नाम पर मजाक किया जा रहा है।पहले सरकारी अस्पताल में वैक्सिनेशन शुरू किया गया,फिर केसीटीसी कॉलेज में ले जाया गया, ताकि,हल्ला हुड़दंग का पता लोगों को नही लगे।जब वहां का भवन ढह कर गिरने लगा और वैक्सीन की कमी से हो हंगामा हुआ तो,अब हजारी मल हाई स्कूल में इसे शिफ्ट किया जा रहा है।आम लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।दुर्भाग्य है कि जन प्रतिनिधि,अधिकारी व पीएचसी प्रबन्धन एक अदद स्थाई कोविड वैक्सिनेशन सेंटर नही बना पा रही।

उन्होंने कहा कि यहां यूज एंड थ्रो के सिस्टम के तहत समाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को भी ठगा गया।मेन रोड में आदर्श टिकाकरण केंद्र खोला गया और बिना लोगों को जानकारी दिए इसे बन्द भी कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि वैक्सिनेशन की आड़ में खेल हो रहा है और जन प्रतिनिधि चुप हैं।बैक डोर से वैक्सिनेशन हो रहा है।असली लोग वैक्सिन के लिए परेशान हो रहे हैं।इसकी जांच होनी चाहिए कि ऐसा क्यों और कैसे हो रहा है।उन्होंने कहा कि वैक्सिनेशन की सही सूचना नही दी जाती।इससे हजारों लोग पहुँच जाते हैं और बार बार हंगामा हो रहा है।बच्चों के साथ पहुंची महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोग भूखे प्यासे परेशान हो कर घर लौट जाते हैं,लेकिन,वैक्सीन नही मिलता।

उन्होंने कहा कि रक्सौल समस्याओं से नहीं उबर रहा है ।जाम प्रतिदिन महा जाम होते जा रहा है।मेन रोड में इतना अतिक्रमण हो गया है। किसी भी बड़े अफसर या भी जनप्रतिनिधि को यह सब दिखाई नही दे रहा।

उन्होंने आगे कहा कि नेपाल को ले कर जो समस्या है,उसका समाधान होना चाहिए। जो बेटी- रोटी का संबंध था वह धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहा है। 2 दिन 4 दिन बीतने के बाद हमेशा नेपाल प्रशासन द्वारा भारतीय लोगों से दुर्व्यवहार -, मारपीट किया जा रहा है। और हमारे यहां के जो पदाधिकारी है वे इस पर चुप हैं। सरकार भी इस पर ध्यान नहीं दे रही है ।और यह मामला जटिल होते जा रहा है। रक्सौल का दिन ब दिन व्यवसाय समाप्त होते जा रहा है ।न जाने किस की नजर लग गई है रक्सौल पर।

इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बृज भूषण पांडे समेत चंदेश्वर पंडित, रामनारायण भारती, बिगो यादव ,रामायण साह इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!