Thursday, March 12

नेपाल पुलिस ने 30 लाख 76 हजार रुपये नेपाली मुद्रा के साथ दो भारतीय युवक को पकड़ा!

रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के रौतहट पुलिस ने परोहा नगर पालिका के रामपुर खाप गांव से बुधवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार दो भारतीय नागरिकों को 30 लाख 76 हजार रुपये नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस का कहना है कि दोनों हुंडी करोबारी हैं।रौतहट के एसपी सिद्धि विक्रम ने बताया कि गुप्त सूचना थी कि बुधवार की सुबह सीमा से लगे पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन के तरफ से ब भारतीय नम्बर के ग्लैमर बाइक बीआर 05 आर 4521 से दो भारतीय युवक नेपाली रुपए की खेप को लेकर सीमा क्षेत्र में प्रवेश किये हैं।जिस को ले कर अभियान के तहत जांच के क्रम में उक्त रकम बरामद कर ली गई। बरामद रुपये में एक हजार पाँच सौ व सौ रुपये मूल्य के नेपाली नोट शामिल है। वही पुलिस के द्वारा पकड़े गये दोनो युवक की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन निवासी 22 वर्षीय बंटी कुमार कलवार व 20 वर्षीय सूरज कुमार कलवार के रूप में की गयी है।उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन व आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!