रक्सौल।(vor desk)।ऑक्सीजन की किल्लत व कालाबाजारी को देखते हुए बिहार सरकार सख्त है।उच्चस्तरीय निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी लगातार छापेमारी कर ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त कर रहे हैं,ताकि,ऑक्सीजन की जरूरत वाले कोविड पेसेंट का उपचार हो सके।

रक्सौल में कई कल कारखानों आदि में ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग किया जाता है।एक अभियान चला कर रक्सौल प्रशासन ने सिलेंडर को जब्त किया है।
बताया गया है कि शहर में चलाये गए अभियान के तहत एसडीओ आरती के निर्देश पर 46 ऑक्सीजन सिलेंडर को नियंत्रण में ले कर जब्त किया गया है। जिसमें 17 सिलेंडर में ऑक्सीजन पैक था।

छापेमारी टीम में एलआरडीसी रामदुलार राम के साथ कार्यपालक दंडाधिकारी सह अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ विजय कुमार व पुलिस अधिकारी सदल शामिल थे।बताया गया है कि इसमे बरामद सिलेंडर रक्सौल के न्यू कोविड सेंटर समेत अन्य हॉस्पिटल को उपलब्ध कराया गया है।



