रक्सौल।( vor desk )।कोरोना का कहर इस बार युवाओं पर भी टूट रहा है।रक्सौल का एक होनहार युवा इसी कहर का शिकार हो गया।पढ़ाई पूरी कर जॉब की तलाश में दिल्ली इंटरव्यू देने गए हर्ष की मौत ने झकझोर दिया।इसलिए कि वह शिक्षक का पुत्र था।रक्सौल में दो दिनों में दो शिक्षक कोरोना से गुजर गए।इस सदमे में डूबे शिक्षक समाज को दोहरा झटका तब लगा जब प्रखण्ड के जोकियारी गावँ निवासी शिक्षक संजय सिंह का इकलौते पुत्र हर्ष का निधन हो गया।शिक्षक स्व0 श्री नारायण सिंह के पुत्र संजय सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरिया उर्दू में प्रधायापक हैं।हर्ष ने हाल ही में बीटेक की डिग्री ली।एक कम्पनी में अच्छे पैकेज पर सेलेक्शन का मौका था।इसलिए हर्ष इंटरव्यू देने गया।उसे बुखार था।तबियत बिगड़ी ।कोविड के लक्षण दिखे तो हॉस्पिटल में चेकअप कराया गया। बताते हैं कि इलाज के क्रम में कोविड का रिपोर्ट निगेटिव आया।नोएडा के एक हॉस्पिटल में इलाज शुरू हुआ,तो,पता लगा कि लंग्स इफेक्टेड है।डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसके निधन की खबर ने सबो को मर्माहत कर दिया। कोविड के लक्षण की लुका छिपी के बीच ई0 हर्ष इस दुनिया से विदा हो गए।हर्ष दो भाई बहन थे।बहन मुस्कान दिल्ली में पढ़ती है।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है।संजय सिंह अपने इकलौते पुत्र के खोने से बेसुध हैं।इधर,निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।निधन के बाद प्रो0 वीरेंद्र कुमार पटेल, शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता,मनोज प्रसाद, प्रवीण श्रीवास्तव,मुनेश राम आदि ने गहरी संवेदना प्रकट की है।

