*दो दिनों में दो शिक्षक की कोरोना से मौत को ले शिक्षक समाज मे गम,
*इससे पहले शिक्षक शैलेश त्रिपाठी की हो गई थी मौत
रक्सौल।(vor desk) रक्सौल में फिर एक शिक्षक की कोरोना से मौत हो गई है।मिली जानकारी के मुताबिक, रक्सौल प्रखंड के सौनाहाडीह स्कूल में बतौर प्रभारी प्रधानाध्यापक कार्यरत व आदापुर प्रखण्ड के सिरिसिया माल निवासी शिक्षक अनिल श्रीवास्तव की मौत संक्रमित होने के बाद इलाज के क्रम में हो गई।
बताया गया है कि उनकी तबियत विगत एक पखवाड़े से खराब थी।इसके बाद कोरोना की जाँच में वे पॉजिटिव पाए गये।इसके बाद वे आईसोलेशन में थे।लेकिन, शनिवार को उनकी तबियत बिगड़ने के बाद शहर के शहर के लक्ष्मीपुर स्थिति एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,जहां जीवन की जंग वे हार गए।बताते हैं कि शिक्षक अनिल श्रीवास्तव के परिवार को दोहरा गम मिला है।क्योंकि,हाल ही में उनकी माता का निधन हो गया था।अभी श्राद्ध भी नही बीता था कि उनकी अर्थी उठ गई।जबकि, क्रिया कर्म वे ही कर रहे थे।

