Sunday, September 22

निरहुआ ने कहा-बिहार में एनडीए के सरकार बनी कब?जब रक्सौल से प्रमोद सिन्हा के जीतइब तब!

*निरहुआ की सभा मे पंडाल व कुर्सी टूटा,बेकाबू हुए लोग

*पुलिस व कार्यकर्ताओ को भीड़ नियंत्रण के लिए करना पड़ा बल प्रयोग

*निरहुआ रिक्शा वाले गाने पर निरहुआ ने मंच लूट,खूब मिली तालियां

*दस मिनट में ही निकल गए निरहुआ,कुव्यवस्था को ले खींझते दिखे डॉ0 संजय जायसवाल

रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के अम्बेडकर बस स्टैंड में शनिवार को बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के पक्ष में भाजपा नेता एवं भोजपुरी फिल्मों के जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ ने चुनावी सभा को संबोधित किया।उन्होंने भोजपुरी गाने पर खूब चर्चा लूटी और उपस्थित लोगों को निरहुआ रिक्शा वाला फ़िल्म के गीत के जरिये झूमाते हुए दुहराया-‘ भोजपुरिया जवांन,न सहेले गुमान हो..!.’उन्होंने एनडीए के कार्य कलापों से अवगत कराते हुए कहा कि बिहार अब तरक्की की राह पर है।एनडीए के पक्ष में आंधी है। इस दौरान सभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम नजर आया। सभा स्थल के चारों तरफ भीड़ अपने चहेते सुपरस्टार को देखने पहुंचे थे। जन सभा को संबोधित करते हुए निरहुआ ने पूछा -का हाल बा?कोरोना महामारी में अपन अपन ध्यान रखेके बा !कहा कि बिहार में एनडीए के सरकार बनी,लेकिन कब?जब ईहां से प्रमोद सिन्हा के जीतईबा तब!!उन्होंने कहा- बिहार के विकास के लिए एनडीए गठबंधन की ही सरकार एकमात्र विकल्प है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास को नया मुकाम मिला है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई आदि के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। केंद्र सरकार ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों की सरजमीं पर भी भारत देश का झंडा बुलंद किया है। कृषि क्षेत्र में विकास किया है। रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया गया है।उन्होंने कहा कि वे काफी पहले फ़िल्म प्रमोशन के लिए रक्सौल आये थे।अबकि बार एनडीए की सरकार बनाने के लिए वोट मांगने आये हैं।उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा को वोट देकर नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें।

देखिए वीडियो:

जबकि,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ0 संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में दो तिहाई बहुमत से एनडीए सरकार बनेगी। अब रक्सौल में विकास की गंगा बहेगी।उन्होंने कहा कि रक्सौल से काठमांडू तक ट्रेन चलेगी।यह सपना अब साकार होगा।उन्होंने कहा कि यहां काम नही हो रहा था,इसीलिए प्रमोद सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया।अब काम भी होंगे, विकास भी होंगे।

वहीं, महाराजगंज(यूपी) के विधायक व चुनाव पर्यवेक्षक जयमंगल कनौजिया ने कहा कि बिहार अपराधमुक्त हो कर विकास के पथ पर दौड़ रहा है।पीएम मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया मे भारत का मान बढा है।उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय है।बिहार में मजबूत करने के लिए एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा को जिताने के लिए कमल का बटन दबाएं।उन्होंने कहा कि जीत के बाद प्रमोद सिन्हा को मंत्री बनाया जाएगा,यह तय है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा रक्सौल नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ ने की।जबकि,मंच संचालन भाजपा नेता प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने की।
मौके पर भाजपा के रक्सौल इकाई जिलाध्यक्ष वरूण सिंह समेत प्रमोद शंकर सिंह,मुखिया अजय पटेल,गणेश यादव,राज कुमार गुप्ता ,प्रेम चन्द्र कुशवाहा,सुरेश कुमार,ई0 जितेंद्र कुमार, गुड्डू सिंह,मनोज शर्मा,मनीष दुबे,वीर शमशेर आलम,मंटू गुप्ता,अरविंद सिंह,राकेश कुशवाहा,राजकिशोर सिंह,शमसुद्दीन आलम,उषा श्रीवास्तव,राम विनय सिंह,शम्भू दास,बप्पी साह,रवि गुप्ता,सन्नी पटेल,कमलेश कुमार, आदि नेे भी सम्बोधन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!