Wednesday, March 11

स्वच्छ रक्सौल संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रणजीत सिंह लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव,17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन!

रक्सौल।( vor desk )।स्वच्छ रक्सौल के संस्थापक अध्यक्ष रणजीत सिंह ने राजनीति में कूदने का एलान किया है।वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।इसलिए कि वे रक्सौल को बेहतर विकल्प दे सकें।बदलाव ला सकें और सत्ता के गलियारों में पहुंच कर पिछड़े व उपेक्षित रक्सौल को उसका हक व मान -सम्मान दिला सकें।

उन्होंनेvor से वार्ता में कहा कि आगामी 17 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
रक्सौल की बेहतरी के लिए लगातार सँघर्ष और और अनेको धरना, आमरण अनशन कर चुके श्री सिंह ने कहा है कि वे पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को साकार करने के लिए स्वच्छ रक्सौल बनाने की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं ।क्लिंकर मुद्दे से ले कर शहर की सड़कों के लिए उन्होंने पुरजोर संघर्ष किया है।

वे कहते हैं कि राजनीति में अच्छे लोगों व युवाओं को आने की जरूरत है।लेकिन,इसमे राजनीति का व्यवसाय करने वाले इंट्री मार रहे हैं।जिन्हें रक्सौल के विकास और यहां की जनता से कोई लेना देना नही है।वे अपनी भलाई के लिए राजनीति में हैं ,लेकिन,मैंने रक्सौल की बेहतरी के लिए सर पर कफ़न बांध रखा है।

उन्होंने कहा कि निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला इसलिए लिया कि दलों के दल दल में जनता के हित की बात नही हो सकती।

यदि आम जनता ने आशीर्वाद दिया ,तो,रक्सौल को एक आदर्श विधान सभा बनाऊंगा।यहां वोटरों की बजाय जिम्मेवार नागरिको को प्रमोट करूंगा,ताकि,वे रक्सौल के लिए सोएं और जगें।

उन्होंने कहा कि यहां राजा और रंक की लड़ाई होगी,क्योंकि,मेरे पास फूटी कौड़ी नही है,लेकिन,लोगों का प्यार और समर्थन है।यही मेरी जमा पूंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!