Wednesday, March 11

पहले दिन निर्दलीय उम्मीदवार से खुला ‘खाता’,रक्सौल के मुस्ताक अली ने भरा नामजदगी का पर्चा!

रक्सौल (vor desk)।एक ओर जहां अब तक एनडीए व महागठबन्धन ने अपने उम्मीदवार घोषित नही किये हैं।वहीं मंगलवार से तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।प्रथम दिन 10 रक्सौल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार से ‘खाता’ खुला।पहले दिन मात्र एक अभ्यर्थी ने अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।


इसकी जानकारी आर ओ सह एसडीओ आरती ने दी।
उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन 10 रक्सौल विधानसभा क्षेत्र से मात्र मुश्ताक अली ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है।

रक्सौल के परसौना तपसी पंचायत के गाद बहुवरी के निवासी मुस्ताक अली विदेश में काफी समय विदेश में व्यतीत कर चुके हैं।लॉक डाउन में वतन पहुंचे मुस्ताक ने यहां सेवा भाव के उद्देश्य से बतौर निर्दलीय मैदान में कूद गए हैं।

वहीं 12 नरकटिया के आर ओ सह डी सी एल आर रामदुलार राम ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन उनके यहां एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है।


नामांकन को लेकर हेल्प डेस्क व वेटिंग रूम में प्रतिनियुक्त अधिकारी व कर्मी काफी सक्रिय दिखे। जो अभ्यर्थियों को नामजदगी के पर्चे दाखिल कराने में सहयोग करते देखे गए। वहीं मुख्य द्वार पर अभ्यर्थी सहित उनके प्रस्तावक व समर्थकों को थर्मल स्क्रीनिंग व सेनेटाइज करने के बाद अंदर जाने की अनुमति थी।जिसको ले कर एक मेडिकल टीम तैनात थी।जिसमे डॉ0 मुराद आलम,फमसिस्ट अली इरफान,और स्वास्थ्य कार्यकर्ता रविन्द्र राम शामिल थे।


इधर विधि – व्यवस्था बनाये रखने हेतु डीएसपी सागर कुमार झा के नेतृत्व में केंद्रीय सुरक्षा बल और पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
जबकि,अनुमंडल कार्यालय परिसर और उसके बाहर पुलिस पदाधिकारियों व सशस्त्र बलों के साथ पांच दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं,प्रवेश मार्ग से पहले ब्लॉक रोड में बैरियर लगाया गया है।बिना किसी आदेश के अनुमंडल कार्यालय परिसर में आने – जाने की अनुमति नहीं है। इसी तरह फ्लाइंग स्क्वायर व वीडियो सर्विलांस टीम को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!