Friday, October 25

एडवोकेट रविन्द्र कुमार सिंह बने भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक !

रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तारकेश्वर नाथ ठाकुर ने रक्सौल के एडवोकेट रबीन्द्र कुमार सिंह को सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के विधि प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया है। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष वरूण सिंह ने देते हुए बताया कि सिंह के नेतृत्व में विधि प्रकोष्ठ का कार्य आगे बढ़ेगा।उनकी जिला कमिटी की घोषणा शीघ्र कर दिया जायेगा।उनके मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ0 संजय जायसवाल, विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष वरुण सिंह,शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ई0जितेंद्र कुमार, जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दूबे, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सर्राफ, अशोक कुमार पांडेय, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, अति पिछड़ा मंच के जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ0 शंकर ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय भगत , आई टी सेल के जिला संयोजक दीपक सिंह ,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक डॉ0 अनिल कुमार, डॉ0 प्रदीप श्रीवास्तव, भाजपा नेता लाल बाबू सिंह ,ई0 प्रवीर रंजन, राम शर्मा, पिंटू गिरी, राकेश वर्मा, संजय पटेल,प्रभात वर्णवाल, मयंकेश्वर प्रसाद, प्रेम गुप्ता एवं अभिषेक वर्णवाल ने उनके मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए रबीन्द्र सिंह को बधाई देते हुए कहा है कि श्री सिंह एक कर्मठ एवं अपने कर्म क्षेत्र के लिए समर्पित व्यक्तित्व के धनी है। भारतीय जनता पार्टी के कार्य को आगे ले जाने में उनका कार्य गति ले आएगी।उधर,पूर्वी चंपारण जिला के वरीय अधिवक्ता राजीव कुमार द्विवेदी उर्फ पपू दुबे,कन्हैया सिंह,शेष नाथ कुँवर,रामाकांत शुक्ला,मंजन मिश्रा आदि ने भी बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!