
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर स्थित रक्सौल प्रखंड अंतर्गत सौनाहा माई स्थान के समीप एक बड़ी रेल दुर्घटना होते-होते टल गई। नई दिल्ली से सीतामढ़ी जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस जब रक्सौल स्टेशन से रवाना हुई, तो इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार कर रही एक कार अचानक पटरियों पर फंस गई। सामने से ट्रेन को आता देख कार चालक बुरी तरह घबरा गया और आनन-फानन में गाड़ी को ट्रैक पर ही छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग खड़ा हुआ।ट्रेन के चपेट में आने से कार के परखच्चे उड़ गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई।हालाकि,किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बताया गया कि रक्सौल आदापुर रेल खंड में सहदेवा महादेवा क्षेत्र से लगे सैनिक सड़क के पास से गुजरे रेल ट्रैक पर हुई इस घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई।c
सूत्रों ने बताया कि चालक के हटने के कुछ ही क्षणों बाद, ट्रेन की चपेट में आने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली।चर्चा है कि चालक सहित चार पांच लोग कार में सवार थे।घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
