Sunday, March 15

रक्सौल: कोइरियाटोला स्थित टाइटन शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

​रक्सौल।(Vor desk)। शहर मुख्य पथ अंतर्गत कोइरियाटोला में रविवार की सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आई, जहाँ स्थित टाइटन वर्ल्ड शो रुम में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह के समय शोरूम से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए मकान मालिक डॉ. प्रो. शंभु शलभ को सूचित किया, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी गई।

​सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शोरूम पूरी तरह से बंद होने के कारण उन्हें अंदर प्रवेश करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने शटर और शीशे तोड़कर शोरूम के भीतर प्रवेश किया और करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूर्णतः काबू पा लिया।

​प्राथमिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अग्निकांड में शोरूम में रखे लाखों रुपये के चश्मा,फ्रेम सहित अन्य कीमती सामान के जल जाने की सूचना हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि अग्निशमन विभाग की टीम समय रहते नहीं पहुँचती, तो आग की लपटें आसपास की अन्य दुकानों और रिहायशी मकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थीं, जिससे और भी बड़ा नुकसान हो सकता था।घटना में कितनी क्षति हुई है और कैसे हुई है इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!