Sunday, March 15

रक्सौल के लक्ष्मीपुर में ‘रुद्रा डिजिटल’ मल्टी ब्रांडेड शो रुम का भव्य शुभारंभ: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगे आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिक उत्पाद


​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल शहर के लक्ष्मीपुर क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और घरेलू उपकरणों के नए केंद्र “रुद्रा डिजिटल” शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ गृहणी काजल श्रीवास्तव, नीलम गुप्ता और अनंदिता गुप्ता ने संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद शोरूम को आम जनता के लिए खोल दिया गया।
​शोरूम संचालक ने जानकारी दी कि “रुद्रा डिजिटल” का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन गुणवत्ता के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराना है। यहाँ टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल फोन, एयर कंडीशनर और कूलर सहित सभी प्रकार के आधुनिक घरेलू इलेक्ट्रिक सामान उचित कीमतों पर मिलेंगे। संचालक ने जोर देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ-साथ बेहतर ‘आफ्टर सेल्स सर्विस’ देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
​इस अवसर पर शो रुम संचालक द्वय आलोक श्रीवास्तव एवं विनोद गुप्ता ने कहा कि लक्ष्मीपुर जैसे क्षेत्र में इस स्तर के आधुनिक शोरूम के खुलने से स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा होगी। अब अत्याधुनिक गैजेट्स और घरेलू सामानों के लिए लोगों को दूसरे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
​समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथि:
उद्घाटन के इस खास मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। इनमें भारतीय दूतावास के वाणिज्य दूत मनीष दास, विश्व विद्यालय आयोग के सदस्य प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सिन्हा, ध्रुप नारायण श्रीवास्तव, रामबाबू यादव, सुरेश यादव, राकेश कुशवाहा, ई. जितेंद्र कुशवाहा, गुड्डू सिंह, मनीष दुबे,चंदन श्रीवास्तव, उपस्थित रहे।वहीं पार्षद सोनू गुप्ता,कुंदन सिंह जितेंद्र दत्ता, रंजीत श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, रवि गुप्ता, पूर्व पार्षद सुरेश साह,रजनीश प्रियदर्शी,राज किशोर राय, रवि मस्कारा, अखिलेश दयाल, ज्योतिराज गुप्ता और विमल सर्राफ ,डॉ. राजीव रंजन,डा प्रहस्त कुमार, डा अमित कुमार,डॉ. विजय कुमार, डॉ. अनुपम कुमार,डॉ. चंदन कुमार और डॉ. अरुण यादव, बीरगंज लायंस क्लब की पिया सिंह, बीरगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केडिया, अरुण गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, मोहम्मद निजामुद्दीन सहित सैकड़ों लोगों ने पहुँचकर शोरूम के सफल संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!