Monday, March 16

33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

रक्सौल।(VOr desk)।

रक्सौल के  पलनवा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से आपूर्ति होने वाले क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 33 केवी लाइन में आवश्यक मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है, जिसके कारण 15 मार्च रविवार को 10:00 बजे सुबह से 03:00 बजे दिन तक ग्रामीण इलाकों के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस मेंटेनेंस कार्य की वजह से भेलाही, पुरनद्रा, लौकरिया, सिसवा, लक्ष्मीपुर लछमनवा और परसौनातपसी पंचायतो के अंतर्गत आने वाले सभी गाँवो की विद्युत आपूर्ति उक्त अवधि तक बाधित रहेगी.सहायक विद्युत अभियंता सुनील कुमार रंजन ने बताया कि मरम्मत का कार्य सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 03:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप रखी जाएगी। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्य, विशेषकर पानी का भंडारण और अन्य जरूरी काम ससमय निपटा लें। उन्होंने बताया कि यह मेंटेनेंस भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!