Tuesday, March 10

33 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य के चलते तीन दिनों तक बिजली रहेगी बाधित

रक्सौल।(Vor desk)।
रक्सौल के आमोदेई फीडर से आपूर्ति होने वाले क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 33 केवी आमोदइ लाइन में आवश्यक मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है, जिसके कारण आगामी 11, 12 और 13 मार्च को ग्रामीण इलाकों के कई हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस मेंटेनेंस कार्य की वजह से फुलबार, करमवा, रघुनाथपुर, पजीयरवा, भेरीहरवा और माली के साथ-साथ चम्पापुर, शिवनगर, पटनी, बैरिया एवं सुगौली के कुछ हिस्सों में बिजली का संकट रहेगा। सहायक विद्युत अभियंता सुनील कुमार रंजन ने बताया कि मरम्मत का कार्य सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर दोपहर 02:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप रखी जाएगी। अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्य, विशेषकर पानी का भंडारण और अन्य जरूरी काम ससमय निपटा लें। उन्होंने बताया कि यह मेंटेनेंस भविष्य में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!