
रक्सौल ।(Vor desk)।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सामाजिक संस्था कलवार महिला मंच के द्वारा पौधारोपण किया गया. कलवार महिला मंच की अध्यक्ष अनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रक्सौल के भारतीय दूतावास परिसदन में स्थित हनुमान मंदिर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. इस दौरान मंच की सदस्यों को संबोधित करते हुए कलवार महिला मंच की अध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि घर परिवार को संभालने के साथ-साथ अब घर के बाहर सभी काम में पुरूषों को बराबर सहयोग कर रही है. फाइटर प्लेन चलाने से लेकर सिलाई कढ़ाई तक का काम करते हुए हमारे समाज की बेटी-बहनें खुद को स्वावलंबी बना रही है. महिला दिवस के अवसर पर कलवार महिला मंच के द्वारा पौधारोपण करके पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया गया है. इसके साथ ही, इस दौरान मंच के सदस्यों के द्वारा सामाजिक स्तर पर बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया. जबकि मंदिर के पुजारी को भी बेलपत्र का पेड़ सौंपा गया. यहां बता दे कि कलवार महिला मंच के द्वारा समय-समय पर इस तरह के आयोजनों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का काम किया जाता है. मौके पर कलवार महिला मंच की उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, पुष्पा देवी, हीरामती कुमारी, अतिथि के तौर पर महिला विकास मंच की सरोज गिरी, सुनीला देवी भगत सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी.
