Saturday, March 7

रक्सौल: श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति ने सम्मान और सौहार्द के रंगों के साथ मनाया होली मिलन समारोह


​रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल के श्री राम जानकी विवाह भवन में ‘श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति’ द्वारा होली मिलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में समाज के विभिन्न वर्गों ने एकजुट होकर अबीर-गुलाल उड़ाया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्ता के सम्मान के साथ हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने होली को रिश्तों को संजोने का पर्व बताया। उन्होंने समाज में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता की सराहना की, साथ ही सचेत किया कि आधुनिक दौर में मोबाइल के बढ़ते प्रभाव से पारिवारिक बिखराव हो रहा है। उन्होंने महिलाओं से परिवार को अधिक समय देने का आह्वान किया ताकि नई पीढ़ी में संस्कार और असली खुशियां जीवित रह सकें।
​अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि होली मतभेदों को भुलाकर अपनापन दिखाने और एक-दूसरे को गले लगाकर रंगों में घुल मिल जाने का पर्व है। वहीं, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि संस्था पिछले सात वर्षों से यह परंपरा निभा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 12 अप्रैल को निर्वाचन प्रणाली के तहत नई कमेटी का चुनाव होगा, जिससे भविष्य में और भी भव्य आयोजनों की आशा है।


​प्रतिभाओं का हुआ सम्मान:
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया:
​आदर्श बुजुर्ग दंपति: श्री इंद्रासन प्रसाद व श्रीमती इंद्रावती देवी, श्री नंदलाल प्रसाद व श्रीमती अनीता देवी, और श्री उमाशंकर प्रसाद व श्रीमती मंजू देवी।
​शिक्षा: श्रीमती रानी कुमारी, श्रीमती प्रीति कुमारी, कृष्णा कुमार, नेहा कुमारी, आशीष कुमार और विकास कुमार।
​चिकित्सा: डॉ. संजय कुमार (ऑर्थो) एवं डॉ. अजय कुमार (डेंटल सर्जन)।
​पत्रकारिता: दीपक कुमार व सुबोध कुमार।
​राजनीति: राजकुमार गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता व मंटू प्रसाद गुप्ता।
​रक्षा व बैंकिंग: गोविंद कुमार (रक्षा), अनूप कुमार (प्रबंधक, इंडियन बैंक) व राजा कुमार।


​मंच का कुशल संचालन राजेश कुमार (शिक्षक) ने किया। आगंतुकों का स्वागत महासचिव भैरव प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष राम जी प्रसाद व अरुण कुमार गुप्ता, सचिव राजेश कुमार,सह सचिव रमेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, अंकेक्षक रवि कुमार गुप्ता और मीडिया प्रभारी दीपक कुमार ने किया ।रंग गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दी।
​कार्यक्रम प्रभारी सुबोध कुमार सहित कार्यकारिणी सदस्य शिवशंकर प्रसाद गुप्ता, हरि पूजन प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, शिवजी प्रसाद, जयप्रकाश प्रसाद, मोहनलाल प्रसाद, राजेश प्रसाद, राजकुमार गुप्ता (शिक्षक), राजीव कुमार, राजू गुप्ता एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अंत में महिलाओं और बच्चों ने होली गीतों पर जमकर नृत्य किया और सभी ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!