Saturday, March 7

रक्सौल में 1मार्च को4 घंटे गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने लिया शटडाउन

रक्सौल।(Vor desk)।
शहर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में रविवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। रक्सौल पीएसएस में आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कुल चार घंटे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
रक्सौल के सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि इस मेगा ब्लॉक के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई फीडर प्रभावित रहेंगे। शहरी एवं औद्योगिक क्षेत्र रक्सौल शहर, बियाडा, इंडस्ट्रियल एरिया और आईसीसी,
शीतलपुर, कौड़िहार और रामगढ़वा फीडर के अलावा रक्सौल के साथ-साथ आदापुर और सुगौली विद्युत शक्ति उपकेंद्रों से जुड़े सभी फीडरों की बिजली भी इस दौरान बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि पीएसएस के बेहतर संचालन और भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस अनिवार्य है। उपभोक्ता सुबह 10 बजे से पहले पानी भरने या मोबाइल चार्ज करने जैसे अपने आवश्यक कार्य निपटा लें। विभाग की कोशिश रहेगी कि निर्धारित समय के भीतर काम पूरा कर आपूर्ति बहाल कर दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!