
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रासबिहारी व पत्रकारगण से विचारोपरान्त सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
पत्रकार रेयाज आलम लड्डू के सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत व वरीय पत्रकार मुनेश राम के पिता के अचानक गिरने से ब्रेन हेमरेज के कारण हुई मौत के बाद सर्वसम्मति से कार्यक्रम स्थगित करने का लिया गया निर्णय ।
रक्सौल ,पूर्वी चंपारण।(Vor desk)।
देश के पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नालिस्ट्स इंडिया बिहार रक्सौल अनुमंडल इकाई के तत्वधान में इस वर्ष होली मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।उक्त जानकारी एनयूजेआई रक्सौल अनुमंडल इकाई के संयोजक बिपिन कुशवाहा ने दी । उन्होंने बताया की बीते माह रामगढ़वा के पत्रकार रेयाज आलम लड्डू की रक्सौल में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी वही वरीय पत्रकार मुनेश राम जी के पिता अम्बिका पासवान के अचानक गिरने से सर दीवाल से टकरा गया ,माथा में गम्भीर चोटे आई व ब्रेन हेमरेज हो गया था ,जिसके कारण उनकी निधन हो गई थी। इस दोनों घटना से पत्रकारगण काफी आहत व मर्माहत है।एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रासबिहारी व पत्रकार बन्धुओ से विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है।एनयूजेआई अनुमंडल संयोजक श्री कुशवाहा ने कहा की इस वर्ष उनके परिवार में होली नहीं मनेगा न वो किसी होली मिलन समारोह में भाग लेंगे ।
