
गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी, नकद राशि और मोटरसाइकिल भी बरामद
रक्सौल।(Vor desk)।
पूर्वी चंपारण जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नकरदेई थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो स्मैक तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में स्मैक, नकद राशि और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
तलाशी में मिला स्मैक और हजारों की नकदी
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती इलाके में स्मैक की बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है। त्वरित कार्रवाई करते हुए नकरदेई पुलिस ने घेराबंदी की और दो संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान तस्करों के पास से 60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी के माध्यम से अर्जित 31,700 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।
इन तस्करों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला पूर्वी चंपारण निवासी के रूप में हुई है, जिनके नाम निम्नलिखित हैं:
- असलम आलम, पिता- साहब जान मियां, साकिन- कमला, थाना- लखौरा।
- दीपक शाह, पिता- प्रकाश शाह, साकिन- सिरसिया माल, थाना- नकरदेई।
पुलिस की जांच तेज
नकरदेई थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि यह स्मैक कहाँ से लाई गई थी और इसके तार किन-किन बड़े तस्करों से जुड़े हुए हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में इस कार्रवाई से नशा माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
