
रक्सौल ।(Vor desk)।
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में कार्यरत यूनिसेफ के ब्लॉक मॉनिटरिंग कोऑर्डिनेटर (BMC) सह रोगी कल्याण समिति के सदस्य अनिल कुमार (56 वर्ष) का सोमवार की सुबह हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वे अपनी ड्यूटी के लिए अस्पताल पहुंचे ही थे कि मौत ने उन्हें घेर लिया। एक मिलनसार, ईमानदार और कर्मठ स्वास्थ्यकर्मी के रूप में पहचान रखने वाले अनिल कुमार के निधन से अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी प्रशासन सहित पूरे शहर में शोक व्याप्त है।
परिसर में गिरते ही मची अफरा-तफरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अनिल कुमार घर से ड्यूटी के लिए रक्सौल पीएचसी पहुंचे थे। अस्पताल परिसर में प्रवेश करते ही उन्हें अचानक तीव्र चक्कर आया और वे बेसुध होकर गिर पड़े। वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्काल उन्हें उठाकर प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख उन्हें आनन-फानन में एसआरपी (SRP) हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने गहन परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सादगी और सेवा के लिए जाने जाते थे अनिल
लगभग 56 वर्षीय अनिल कुमार स्वास्थ्य महकमे में अपनी सादगी और व्यवहारिक कुशलता के लिए लोकप्रिय थे। यूनिसेफ के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग और रोगी कल्याण समिति में उनकी सक्रिय भूमिका की हर कोई सराहना करता था।कोरोना योद्धा सहित कई सम्मान उन्हें विभाग सहित विभिन्न संघ ,संस्था से मिला था। उनके निधन को स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी क्षति बताया जा रहा है।
इन गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
उनके निधन पर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और प्रमुख समाजसेवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, नप कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी, पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश गुप्ता, प्रखंड प्रमुख श्याम पटेल, पूर्व प्रमुख संतोष कुमार उर्फ पप्पू जी, पीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव रंजन, अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक स्वाति सपन, पूर्व उपाधीक्षक डॉ. एसके सिंह,डा सेराज अहमद,अमित जायसवाल,डा प्रहस्त कुमार,राजेंद्र प्रसाद सिंह,जीवन चौरसिया,रिजवाना खुर्शीद,प्रिया साह, डा विजय कुमार,शिशुपाल रजक,यूनिसेफ एसएमसी डॉ. धर्मेंद्र कुमार, बीएमसी रवि रंजन, राजीव कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार, डॉ. प्रकाश मिश्रा, सुमित सिन्हा, जय प्रकाश कुमार सहित सामाजिक कार्यकर्ता भरत प्रसाद गुप्त (संभावना), महेश अग्रवाल (सीमा जागरण मंच), शिव पूजन प्रसाद, मुराद आलम, अमरनाथ प्रसाद, नवल सिंह, मुनेश राम, चंद्र किशोर पाल, नुरुल्लाह खान, रजनीश प्रियदर्शी,उमेश सिकरिया,संजय गुप्ता,रणजीत सिंह,ई. अनिल कुमार शामिल हैं।
