Saturday, March 7

मेधा का डंका: एस.ए.वी. स्कूल के अनमोल का ‘अभ्यानंद सुपर 30’ में चयन, रक्सौल में खुशी की लहर

रक्सौल (vor desk)।स्थानीय लक्ष्मीपुर स्थित एस.ए.वी. (S.A.V.) विद्यालय के छात्र अनमोल कुमार ने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रतिष्ठित ‘अभ्यानंद सुपर 30’ में जगह बनाकर रक्सौल और अपने विद्यालय का मान पूरे राज्य में बढ़ाया है। ‘सुपर 50’ की सफलता के बाद विद्यालय के खाते में यह एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। अनमोल, एस.ए.वी. विद्यालय के ही हिंदी शिक्षक एस.पी. यादव के पुत्र हैं।

तीन चरणों की कठिन परीक्षा में गाड़ा झंडा

​बिहार के पूर्व डीजीपी (DGP) अभ्यानंद द्वारा संचालित इस संस्थान में प्रवेश के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। राज्य भर के विद्यालयों से आए छात्रों को तीन चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। अंतिम चरण में शीर्ष 30 में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को जेईई (JEE) और नीट (NEET) की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग, रहने और खाने की व्यवस्था दी जाती है। अनमोल ने इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपनी मेधा साबित की है।

विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं

​बेटे की सफलता पर भावुक पिता एस.पी. यादव ने विद्यालय के अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को इस उपलब्धि का मुख्य आधार बताया। उन्होंने प्रधानाध्यापक साईमन सर, व्यवस्थापक अरविंद सर और अशोक सर सहित समस्त शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से शिक्षक विक्टर सर, कुंदन सर, मंदीप सर, इंद्र सर, बिपिन सर, नवल सर, अमन सर, रामभरोश सर, कृष्णा सर, राजीव सर, प्रमोद सर, केशव सर, विनोद सर, भुवन सर, अतुल सर, आलोक सर एवं प्रीयांशु सर, शिक्षिकाएं: वीणा मैम, बबिता मैम, प्रीति मैम, साक्षी मिस, वंदना मिस, पल्लवी मिस, ममता मिस, सुधा मिस, नेहा मिस एवं साइस्ता मिस शामिल हैं।विद्यालय प्रशासन ने अनमोल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!