
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की छमाही समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती और व्यापारिक हितों को धार देने के लिए महत्वपूर्ण पदों पर मनोनयन किया गया। सर्वसम्मति से संगठन के संस्थापक सदस्य व पूर्व महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही अजय कुमार को सह कोषाध्यक्ष और कृष्णा साह को कार्यक्रम परियोजना सह-संयोजक की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को अध्यक्ष राकेश कुमार कुशवाहा और महासचिव शंभू चौरसिया ने संयुक्त रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।महासचिव सह मीडिया प्रभारी शम्भु प्रसाद चौरसिया ने बताया कि संगठन की मजबूती और कार्यों की बेहतरी के लिए यह कदम उठाया गया है।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति:
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार शाह, सचिव सह प्रवक्ता राज कुमार गुप्ता, अंकेक्षक मो. निजामुद्दीन, सहसचिव रमेश कुमार गुप्ता, कार्यक्रम परियोजना संयोजक राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव और विश्वनाथ प्रसाद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
