Saturday, March 7

स्थापना दिवस पर नेपाल सशस्त्र पुलिस बल का शक्ति प्रदर्शन, बारा-पर्सा में ‘फ्लैग मार्च’​सीमा सुरक्षा और भारत-नेपाल समन्वय को मजबूती देने के लिए सुरक्षा बलों ने भरी हुंकार!



​वीरगंज(नेपाल)।(vor desk)
सशस्त्र पुलिस बल (APF), नेपाल के स्थापना दिवस के अवसर पर बारा और पर्सा के सीमावर्ती क्षेत्रों में एक भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सीमा की अखंडता और सुरक्षा एजेंसियों की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना था। बारा जिले से शुरू होकर पर्सा तक पहुंचा यह मार्च सुरक्षा और आपसी सहयोग का बड़ा संदेश दे गया


​वरिष्ठ अधिकारियों ने किया नेतृत्व


​इस ऐतिहासिक फ्लैग मार्च का सफल नेतृत्व सशस्त्र पुलिस बल नंबर 13 गण के गणपति पुरण चंद भट्ट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी (सीडीओ) भोला ढकाल शामिल हुए। उनके साथ जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के एसपी सुदीप राज पाठक, राष्ट्रीय अनुसंधान कार्यालय के प्रमुख संतोष ढकाल समेत नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


​भारत-नेपाल सुरक्षा समन्वय का संदेश


​इस मार्च की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी भारतीय सीमा सुरक्षा बल (SSB) के अधिकारियों की सहभागिता रही। सीमावर्ती क्षेत्र में दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी ने आपसी विश्वास और समन्वय को और मजबूत किया है। जानकारों के अनुसार, इस तरह की पहल से सीमा पार होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने और सूचनाओं के आदान-प्रदान में सुगमता आएगी।
​अधिकारियों ने बताया कि यह फ्लैग मार्च न केवल बल के अनुशासन का प्रतीक है, बल्कि इससे सीमा क्षेत्र के नागरिकों में सुरक्षा और शांति का भाव भी सुदृढ़ हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!