Saturday, March 7

श्रद्धांजलि सभा: दिवंगत अंबिका पासवान के व्यक्तित्व को दिग्गजों ने किया नमन,श्रद्धार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे दिग्गज!

रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, राष्ट्रीय गाँधी के प्रधानाध्यापक मुनेश राम के पूज्य पिता एवं आदापुर के हिंदुस्तान पत्रकार रितेश राज के दादाजी अम्बिका पासवान के श्रद्धार्पण कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, चिकित्सकों और पत्रकारों की भारी उपस्थिति रही। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके कृतित्व व व्यक्तित्व को नमन किया।
श्रद्धार्पण कार्यक्रम में पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सिकटा के बीडीओ अजीत कुमार रौशन,सीमा जागरण मंच के स्टेट कॉर्डिनेटर महेश कुमार अग्रवाल, समाजसेवी नुरुल्लाह खान, ग्रामीण बैंक के पूर्व एरिया मैनेजर महेंद्र ठाकुर, पूर्व वार्ड पार्षद प्रेमचन्द कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार मनीष सिंह, दीपक अग्निरथ, नवीन कुमार सिंह, राजेश केशरीवाल, अभिषेक कुमार पांडे उर्फ सोनू बाबू, राजेश वर्मा, लव कुमार चौबे,चितरंजन कुमार गुप्ता, सोमेश्वर प्रसाद वर्मा, धर्मेंद्र दूबे, अनुज कुमार, श्रेयांश कुमार उर्फ बिट्टू, गौतम कुमार, अशोक यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


इसके अलावा डॉ. मुराद आलम, डॉ. अनुपम महाजन, एचम छोटेलाल राय, प्रो. वीरेंद्र पटेल, ई.अनिल गुप्ता ,तहसीलदार सिंह, ब्रिजकिशोर प्रसाद,संजीव कुमार,मो. सैफुल्लाह, मो. नुरुल होदा, आदापुर मुखिया संघ के अध्यक्ष राम एकबाल राय,जद यू नेता किशोरी पटेल और सन्नी पटेल, मुखिया अशोक कुमार उर्फ बेचू सिंह, जय प्रकाश, बसपा के जिलाध्यक्ष मथुरा राम, चंद्रकिशोर पाल, जावेद अख्तर, शब्बीर अहमद, रविंद्र कुमार, मिथलेश पासवान समेत अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि अम्बिका पासवान एक सरल, मृदुभाषी और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका जीवन सादगी, परिश्रम और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक रहा। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सम्मानित अभिभावक और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है।
कार्यक्रम के दौरान शोक-संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया गया। पूरे आयोजन में शांति, संवेदना और गहरे शोक का वातावरण व्याप्त रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!