Saturday, March 7

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: अब हर सोमवार और शुक्रवार को दफ्तरों में बैठेंगे अफसर, मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा

रक्सौल।(Vor desk)।बिहार सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। अब बिजली उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आगामी 19 जनवरी से रक्सौल डिविजन अंतर्गत सभी बिजली कार्यालयों में निर्धारित दिनों पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी साझा करते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के प्रधान सचिव के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश के आलोक में सप्ताह में दो दिन अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में मौजूद रहकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रमंडल, अवर प्रमंडल और प्रशाखा कार्यालयों में सोमवार एवं
शुक्रवार को उक्त शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन होगा। यह पहल बिहार सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के सातवें संकल्प ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को दूर करना है। विभाग का मानना है कि अधिकारियों की सीधी उपस्थिति से बिलिंग, स्मार्ट मीटर और कनेक्शन संबंधी समस्याओं का त्वरित निष्पादन हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!