
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर के मुख्य ट्रस्टी और जाने-माने समाजसेवी चिरंजी लाल मस्करा का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। केसीटीसी कॉलेज के भूमिदाता परिवार से ताल्लुक रखने वाले स्व. मस्करा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ सोमवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही स्थानीय सामाजिक और धार्मिक गलियारों में शोक व्याप्त हो गया है।
उनके परिवार के सदस्यों, जिनमें पुत्र महेश मस्करा, डॉ. गोपाल मस्करा और भतीजे गणेश शंकर शामिल हैं, ने बताया कि उनका दाह संस्कार 14 जनवरी को हरिद्वार में किया जाएगा। एक धर्मपरायण और मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में पहचान रखने वाले मस्करा जी के निधन पर कैलाश चंद्र काबरा, डॉ. प्रो. अनील सिन्हा, महेश अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह, रजनीश प्रियदर्शी राज कुमार गुप्ता ,मुनेश राम,सहित अनेक गणमान्य लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
