
जमीयत उलमा-ए-हिंद, रक्सौल इकाई और अल-फातिमा एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने संयुक्त रूप से किया रक्सौल में कंबल वितरण और मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन
रक्सौल।(Vor desk)।जमीयत उलमा-ए-हिंद, रक्सौल इकाई और अल-फातिमा एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से एक राहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को शहर के कौड़ीहार रोड स्थित बबीता मैरेज हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में ज़रूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किए गए और एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।मौलाना कमरुज्जमा मजाहिरी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
ठंड में राहत के लिए जरूरतमंदों को कम्बल वितरण
आगामी कड़ाके की ठंड को देखते हुए, 125 आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को गर्म कंबल प्रदान किए गए। जमीयत उलमा-ए-हिंद, रक्सौल के सचिव मुफ्ती ज्याउल हक कासमी ने बताया कि यह सहायता सख्त ठंड में कमज़ोर व्यक्तियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी।उन्होंने दोहराया कि जमीयत मानवता और सेवा भावना को आधार बनाकर समाज के हर वर्ग तक पहुंचने वाले कार्यक्रमों को लगातार आगे बढ़ा रही है।
स्वास्थ्य जांच और उपचार
कार्यक्रम के दौरान एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब सौ लोगों का स्वास्थ्य जांच, उपचार और दवा वितरण किया गया। जनता हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर नूरुल हसन और उनकी टीम ने शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई।
सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें मुख्य अतिथि मो० असलम साहब और विशेष अतिथियों में समाजसेवी जनाब नूरुल्लाह खान, शिक्षक साइमन रेक्स और वरीय पत्रकार दीपक अग्निरथ शामिल थे। उपस्थित अतिथियों ने इस अभियान को अत्यंत सार्थक और प्रभावकारी पहल के रूप में सराहना की।
मंच का संचालन जनाब मास्टर अशरफ़ साहब ने किया।
मौके पर मौलाना अख्लाक, मुफ़्ती सफिऊल्ला, मौलाना ज़हीर,मौलाना नजीर, क़ारी सईद, क़ारी इरशाद, मौलाना सैफुल्ल क़ारी ताबिश आदि उपस्थित रहे।
