Saturday, March 7

रक्सौल फुटबॉल क्लब ने बेतिया टीम को 2-1 से हराकर मैत्रीपूर्ण कप जीता

​रक्सौल।(Vor desk)। हवाई अड्डा ग्राउंड में आज बेतिया न्यू स्टार फुटबॉल क्लब और रक्सौल फुटबॉल क्लब के बीच एक दिवसीय मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। रक्सौल फुटबॉल क्लब ने यह रोमांचक मुकाबला 2-1 से जीतकर कप अपने नाम किया। रक्सौल फुटबॉल क्लब की ओर से कप्तान सूरज और देवराज ने एक-एक गोल किया, जबकि बेतिया टीम की ओर से शोएब आलम ने एकमात्र गोल दागकर मुकाबले को संघर्षपूर्ण बनाए रखा। मैच का संचालन रेफरी सुरेंद्र राउत ने किया, जबकि अभिषेक शर्मा और रियाज अहमद लाइंसमैन की भूमिका में थे। रक्सौल फुटबॉल क्लब की कमान कप्तान सूरज और उप कप्तान आकाश शर्मा संभाल रहे थे, वहीं बेतिया स्टार फुटबॉल क्लब के कप्तान अभिनंदन तिवारी थे। मैच के दौरान सत्यम, वालिद, कुंदन, निखिल, नवनीत, राज, धीरज, सरबाज और लकी सहित कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जीत पर क्लब के संरक्षक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, जय प्रकाश गुप्ता और अजय चौरसिया ने खिलाड़ियों को बधाई दी। विनीत चौरसिया, आर के रंजन, ज्योति शंकर गिरि, डॉ. मनीष कुमार, एनामुल, शिक्षक चंदेश्वर प्रसाद शारूख जी और लूमान सहित कई खेलप्रेमियों और गणमान्य लोगों ने भी टीम की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!