Sunday, March 8

ऑल इंडिया लियाफी रक्सौल शाखा का आम सभा सह निर्वाचन सम्पन्न,रंजन कुमार मिश्रा बने अध्यक्ष व अवध किशोर सिंह बने सचिव!

राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल व राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुलदीप बोल्या के कुशल नेतृत्व में पूरे देश मे संगठन मजबूती के साथ बढ़ रहा आगे—-क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा

रक्सौल ।(पूर्वी चंपारण)l(vor desk)।ऑल इंडिया लियाफी शाखा रक्सौल का आम सभा सह निर्वाचन एलआईसी शाखा रक्सौल के सभागार में सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष(पूर्व मध्य क्षेत्र)बिपिन कुशवाहा,मंडल अध्य्क्ष अनिल कुमार ,मंडल उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह,मंडल सचिव सुरेंद्र तिवारी ,मंडल संगठन मंत्री बीरेंद्र कुमार ठाकुर ,बेतीया शाखा सचिव मनबोध प्रसाद,उपाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी आदि लोगो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आगन्तुक अतिथियों का स्वागत अंग बस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार व संचालन दिग्विजय पार्थ ने की ।कार्यक्रम को संबोधित करते हूवे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व मध्य क्षेत्र)बिपिन कुशवाहा ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार,राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुलदीप बोल्या ,क्षेत्रीय अध्यक्ष (पूर्व मध्य क्षेत्र) नन्द लाल प्रसाद वर्णवाल के कुशल नेतृत्व में ऑल इंडिया लियाफी मजबूती के साथ पूरे देश मे आगे बढ़ रहा है,अभिकर्ताओं के मान सम्मान उनके हितों तथा अधिकारों के रक्षा के लिये सभी अधिकारी प्रतिबद्ध है। आज संगठन का ही देन है की अभिकर्ता हित मे कई सारे जायज मांगो को निगम प्रबंधन को माननी पड़ी ।आम सभा सह निर्वाचन में सर्व सहमति से अध्य्क्ष रंजन कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय प्रसाद, उपाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह उपाध्यक्ष मुहर्रम हुसैन,सचिव अवध किशोर सिंह, संयुक्त सचिव अम्बिका ठाकुर,संयुक्त सचिव संतोष कुमार गुप्ता,कोषाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता,उपकोषाध्यक्ष देव लाल कुमार महतो,संगठन सचिव दिग्विजय सिंह,संगठन सचिव यसवंत सिंह,संगठन सचिव राजेश कुमार मिश्र,संगठन सचिव प्रेम कुमार,संगठन सचिव चंदैध्वर शर्मा ,मीडिया प्रभारी राहुल कुमार को निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही 15 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया।इस मौके पर अभिकर्ता मुन्ना कुमार,मदन प्रसाद,अजय कुमार,परमानन्द प्रसाद,महेंद्र कुमार,,जितेंद्र कुमार शर्मा,,मनीष कुमार,राजेश मिश्रा,अशोक कुमार मधुकर, बैधनाथ प्रसाद सहित कई अभिकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!