
गृह राज्यमंत्री ने रक्सौल पहुंचने के बाद इंडो नेपाल बॉर्डर का लिया जायजा,एसएसबी हेडक्वार्टर का भी किया निरीक्षण
रक्सौल।(Vor desk)।
एसएसबी के 62वें स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को रन फॉर बॉर्डर यूनिटी प्रोग्राम का आयोजन किया गया है।इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल होंगे।इसके लिए शुक्रवार की देर संध्या श्री राय रक्सौल पहुंच गए।
गृह राज्यमंत्री ने रक्सौल पहुँचने के बाद सांसद डा संजय जायसवाल व विधायक प्रमोद सिन्हा व एसएसबी के आला अधिकारियों के साथ इंडो नेपाल बॉर्डर का जायजा लिया।उन्होंने मैत्री पुल निरीक्षण के साथ ही बटालियन हेडक्वार्टर, पनटोका एसएसबी कैंप आदि का भी निरीक्षण किया।बैठक कर बिभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते अधिकारियों को कई बिंदुओं पर निर्देशित किया।
इधर,एसएसबी 47 वीं टालियन के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस रन फॉर बॉर्डर यूनिटी में भाग लेने केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय व एसएसबी डीजी, सांसद संजय जायसवाल क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के आगमन को लेकर बॉर्डर पर सुरक्षा ब्यवस्था चाक चौबंद किया गया है। रक्सौल हवाई अड्डा एसएसबी कैंप से आईसीपी बाईपास तक पांच किलो मीटर लंबे मैराथन कार्यक्रम का उद्घाटन गृह राज्य मंत्री श्री राय और एसएसबी के महानिदेशक संजय सिंघल करेंगे।

डीएसपी मनीष आनंद ने बताया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और एसएसबी महानिदेशक जैसे शीर्ष स्तर के पदाधिकारियों के आगमन को देखते हुए पुलिस और एसएसबी ने इंडो–नेपाल सीमा पर विशेष चौकसी बढ़ा दी है।
सीमा चौकियों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है। नेपाल से आने–जाने वाले वाहनों व व्यक्तियों की मैत्री पुल पोस्ट पर कड़ी जाँच की जा रही है।खुफिया तंत्र को सक्रिय कर संधिग्ध गतिबिधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एसएसबी और स्थानीय पुलिस कीसंयुक्त पेट्रोलिंग की जा रही है।
बॉर्डर की सभी संवेदनशील जगहों को हाई सिक्योरिटी जोन घोषित किया गया है।

“रन फॉर बॉर्डर यूनिटी” में गृह राज्यमंत्री और एसएसबी महानिदेशक दोनों मौजूद रहेंगे, इसलिए कार्यक्रम स्थल को विशेष वीवीआईपी विशेष सुरक्षा जोन बनाया गया है।सीसीटीवी कैमरों से क्षेत्र की निगरानी के साथ कमांडो व विशेष सुरक्षा इकाइयों की तैनाती की जा रही है।भीड़ प्रबंधन के लिए अलग–अलग टीमों का गठन किया गया है। एसएसबी के अधिकारी और रक्सौल पुलिस संयुक्त रूप से कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सुरक्षा व्यवस्था व आवाजाही देने के लिए मार्गों को साफ किया जा रहा है।
मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस तैनातकिया गया है।
संभावित डायवर्शन प्लान तैयार करके भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष गश्ती जारी है।
डीएसपी मनीष आनंद ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूर्णतः तैयार है।एसएसबी स्थापना दिवस से पहले होने वाले इस कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं, स्कूली बच्चों, सुरक्षा बलों और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित किया गया है।
