
रक्सौल ।(Vor desk)।नगर परिषद क्षेत्र के त्रिलोकी नाथ मंदिर के पास बुधवार की रात्रि हुई बड़ी सड़क दुर्घटना में एक पत्रकार रेयाज आलम लड्डू की मौत हो गई है।वहीं,चार लोग घायल हैं,जिसमे दो की हालत नाजुक बनी हुई है।सभी रामगढ़वा के है।

मिली जानकारी के मुताबिक,आदापुर की ओर से बारात से लौट रही चार पहिया हादसे का शिकार हो गई।अचानक असंतुलित होने पर रेलिंग तोड़ते हुए वाहन घोड़ासहन नहर में देर रात्रि जा गिरी। चार पहिया वाहन का नंबर BRO5PB5976 है।चर्चा है कि चार पहिया वाहन थार है,हालाकि,वाहन के उल्टा होने और नहर में पानी होने के कारण सही जानकारी नहीं मिल पाई है।
वाहन में सवार सभी 5 लोगों को स्थानीय युवकों ने निकाला।उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।करीब आधा घंटा देरी से पुलिस टीम पहुंची।रेस्क्यू ऑपरेशन में विलंब के बीच एक युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान रामगढ़वा निवासी रेयाज आलम उर्फ लड्डू के रूप में हुई है,जो दैनिक भास्कर के पत्रकार हैं।मौत की पुष्टि उनके निकट रिश्तेदार ने की है।

अन्य घायलों का इलाज शहर के एसआरपी हॉस्पिटल में जारी है।सूचना के मुताबिक,,घायलों में ड्राइवर दिलीप कुमार सहित राजकुमार सिंह,कुणाल गुप्ता आदि शामिल हैं।
पुलिस टीम पहुंच कर अग्रतर कारवाई में जुटी हुई है। रक्सौल इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने जांच और करवाई शुरू कर दी है।पुलिस और नगर परिषद द्वारा जेसीबी से वाहन को निकालने का प्रयास हुआ,लेकिन,रस्सी टूट जाने से प्रयास विफल हो गया।सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।वहां लोग सरकार और प्रशासन को कोसते नजर आए,क्योंकि,इस नहर में बार बार दुर्घटनाएं हो रही है।कई लोगों की जान जा चुकी है।
