Saturday, March 7

मेंटेनेंस के कारण 21नवंबर को इंडस्ट्रीयल फीडर से विद्युत आपूर्ति 6 घंटे तक रहेगी बाधित!

रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल में शुक्रवार 21नवंबर को सुबह 11 बजे से लेकर संध्या 05 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विधुत आपूर्ति में कटौती का मुख्य कारण इंडस्ट्रीयल फीडर में कभर कनडक्टर के बदलाव और आवश्यक रखरखाव कार्य को बताया गया है।
मेंटनेंस कार्य के कारण रक्सौल के इंडस्ट्रीयल फीडर से विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से संध्या 05 बजे तक बंद रहेगी ।
सहायक विधुत अभियंता सुनील रंजन ने इस फीडर से आपूर्ति होने वाले ज्यादातर औद्योगिक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान अपने जरूरी काम समय से पहले निपटा लें।
श्री रंजन ने बताया कि इंडस्ट्रीयल फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती की जा रही है। ताकि आगामी समय में और बेहतर तथा निर्बाध आपूर्ति किया जा सके.
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है और कहा है कि मेंटेनेंस का काम निर्धारित समय में पूरा कर लिया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!