Tuesday, March 10

रक्सौल पुलिस को मिली बड़ी सफलता: स्मैक तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 25ग्राम स्मैक के साथ चार कारोबारी गिरफ्तार

रक्सौल।(Vor desk)।​बिहार नेपाल सीमावर्ती रक्सौल थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया और चार स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से पुलिस ने लगभग 25 ग्राम स्मैक बरामद की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक,गुप्त सूचना पर ​रक्सौल थाना इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने जोकीयरी गांव स्थित एक बगीचे में स्मैक बिक्री की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान रक्सौल के भगवानपुर कौड़ीहार श्याम बाबू साह, कौड़ीहार धानगढ़ टोली के दीपक कुमार, और कौड़ीहार के श्रवण कुमार गुप्ता नामक तीन तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
​गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों से गहन पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि स्मैक की मुख्य सप्लाई रक्सौल के मौजे निवासी रामचंद्र महतो द्वारा की जाती थी। उनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने बिना देर किए रामचंद्र महतो के घर पर भी छापा मारा और उसे भी दबोच लिया।
​इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि सभी चारों गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने संकल्प जताते हुए कहा कि थाना क्षेत्र से नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है।
​जिला पुलिस कप्तान (एसपी) स्वर्ण प्रभात के मार्गदर्शन में जिला पुलिस नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रही है। इस विशेष मुहिम के तहत अब तक 200 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि नशे के अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और यह कड़ी कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!