Tuesday, March 10

जीत के बाद भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा का हुआ रक्सौल में जबरदस्त स्वागत,लगातार सातवीं बार भाजपा का कब्जा बरकरार!

रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल विधानसभा सीट बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रमोद कुमार सिन्हा के चुनाव जीतने के बाद रक्सौल पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ है।गाजे बाजे के साथ समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला,जिसमे विधायक श्री सिन्हा ने आम आवाम का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया।श्री सिन्हा को 106765 वोट मिलीं और उन्होंने कांग्रेस के श्याम बिहारी प्रसाद को हराया है, जिन्हें 88887 वोट मिले।दोनों की हार जीत का मार्जिन 17878 वोटों का रहा। तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के कपिल देव प्रसाद रहे, जिन्हें 14656 वोट मिले।श्री सिन्हा की जीत से सातवीं बार बीजेपी का कब्जा रहा।यह इतिसाह भी कायम रहा की यहां की जनता जीते हुए विधायक को रिपिट करती है,प्यार देती है।

रक्सौल सीट पर 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज 14 नवंबर को मतगणना हुई थी, जो सुबह ठीक 8 बजे शुरू हो गई थी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना हुई थी और साढ़े 8 बजे से ईवीएम की काउंटिंग शुरू हुई थी।
9 बजे से रुझान आने लगे थे। 24 राउंड की काउंटिंग हुई और पहले राउंड से ही प्रमोद कुमार सिन्हा बढ़त बनाए हुए थे।इस सीट पर प्रमोद कुमार सिन्हा ने BJP को 7वीं बार चुनावी जीत दिलाई है

रक्सौल में इन उम्मीदवारों के बीच थी टक्कर


बता दें कि रक्सौल विधानसभा सीट से इस बार में 7 चुनाव नामांकन भरे गए थे, जिनमें से 5 एक्सेप्ट हुए और 2 रिजेक्ट हुए थे। चुनावी रण में 5 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई, जिनमें बीजेपी के प्रमोद कुमार सिन्हा, कांग्रेस के श्याम बिहारी प्रसाद, जनसुराज पार्टी के कपिल देव प्रसाद शामिल हैं, वहीं 2 निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद कलीम और धूरेंद्र कुमार भी इन्हें टक्कर दे रहे थे।

पिछले 2 चुनाव में यहां से क्या रही स्थिति?


रक्सौल विधानसभा क्षेत्र 1951 में बना और 1952 से अब तक इस सीट पर 18 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं।वर्ष 1952 से 1985 तक यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही। कांग्रेस ने इस बीच 9 विधानसभा चुनाव जीते, लेकिन 1967 में सोशलिस्ट पार्टी का उम्मीदवार यहां से जीता था, बाकी 9 बार कांग्रेस प्रत्याशी जीता।वर्ष 1990 और 1995 में यह सीट जनता दल के खाते में गई। साल 2000 से अब तक यह सीट बीजेपी का गढ़ बनी हुई है।5 चुनाव अजय कुमार सिंह जीत चुके हैं।

साल 2020 में अजय सिंह का टिकट काटकर जेडीयू से आए प्रमोद कुमार सिन्हा को टिकट दिया गया, जो 36932 वोटों के अंतर से जीत गए।वर्ष 2025 में भी बीजेपी ने इन्हीं पर दांव खेला है।साल 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रमोद कुमार सिन्हा जीत थे, जिन्हें 80979 वोट मिले थे और प्रमोद ने कांग्रेस के रामबाबू प्रसाद यादव को हराया था, जिन्हें 44056 वोट मिले थे।
वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में रक्सौल से बीजेपी के अजय कुमार सिंह जीते थे, जिन्हें 64731 वोट मिले थे और उन्होंने आरजेडी के सुरेश कुमार को हराया था, जिन्हें 61562 वोट मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!