Saturday, March 7

रक्सौल में भगवा लहर: विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की लगातार दूसरी बार शानदार जीत, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल विधानसभा चुनाव में भाजपा के सीटिंग विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है।लगातार दूसरी बार उन्होंने जीत दर्ज कर इतिहास रचा है।उनकी जीत करीब 18533मतों से हुई है।हालाकि,आधिकारिक घोषणा बाकी है।

बता दे कि इस सीट पर लगातार सातवीं बार भाजपा का कब्जा बरकरार रहा।इस विजय ने पूरे क्षेत्र में भगवा लहर दौड़ा दी है। उनकी जीत की खबर मिलते ही शहर के मेन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में सरगर्मी अचानक बढ़ गई, जहां भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीमा गुप्ता सहित कुंदन कुमार ,विशाल कुशवाहा, प्रदीप गुप्ता, सुनील कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जश्न की तैयारियों में जुट गए। बाटा चौक से कोईरिया टोला तक इस जीत का उत्साह देखने को मिला।शहर से गांव तक पटाखों का धूम धड़ाका शुरू हो गया। पूरा शहर और ग्रामीण क्षेत्र ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, दूसरी ओर, कांग्रेस और जनसुराज खेमे में मायूसी छाई हुई है और कांग्रेस कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है। विजयी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा ने अपनी इस सफलता को क्षेत्र के समस्त सम्मानीय मतदाताओं की जीत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!