Saturday, March 7

रक्सौल का महाफैसला आज14 नवंबर को: कुर्सी पर कौन?प्रमोद या श्याम!

रक्सौल, बिहार।(Vor desk)। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के चुनावी महासंग्राम का आज, 14 नवंबर 2025, निर्णायक दिन है। प्रत्याशियों और उनके लाखों समर्थकों की धड़कनें तेज हैं, क्योंकि पूर्वी चंपारण जिले की इस महत्वपूर्ण सीट पर मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। अब ईवीएम में कैद जनता का फैसला कुछ ही घंटों में सामने आने वाला है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रमोद कुमार सिन्हा और कांग्रेस (INC) के श्याम बिहारी प्रसाद के बीच हुए कड़े मुकाबले की गर्माहट हवा में अब भी महसूस की जा सकती है, लेकिन आज दोपहर तक यह तय हो जाएगा कि इस बार रक्सौल की विधानसभा में कौन प्रवेश करेगा।

आज सुबह का नजारा: कयासों पर विराम
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। हर राउंड की गिनती के साथ ही प्रत्याशियों के खेमों में उत्साह और बेचैनी की लहर दौड़ रही है। कल रात तक जो ‘सट्टेबाजी’ और ‘एग्जिट पोल’ के ‘भ्रम’ का माहौल था, अब वो वास्तविक वोटों के आंकड़ों में बदल रहा है।

पिछला प्रदर्शन: रक्सौल सीट पारंपरिक रूप से भाजपा का गढ़ रही है। 2020 के चुनाव में प्रमोद कुमार सिन्हा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी, जिसने इस बार भी उनके लिए जीत की उम्मीदों को जीवित रखा है।

​एनडीए की उम्मीद:

विभिन्न एग्जिट पोल बिहार में एनडीए गठबंधन को बहुमत देते हुए, भाजपा के प्रमोद कुमार सिन्हा को जीत की संभावना बता रहे हैं। लेकिन, याद रहे, ये केवल सर्वेक्षण हैं, जो वास्तविक नतीजे से अक्सर अलग साबित हो सकते हैं!

​राहु का खेल: ज्योतिषीय गणनाएँ कहती हैं कि राहु ग्रह इस बार राजनीति में भ्रम और पलटवार का कारक बन रहा है। यह संकेत देता है कि परिणाम किसी भी बड़े उलटफेर के लिए तैयार हो सकता है, जिससे ज्योतिषीय अनुमान लगाना भी मुश्किल हो गया है।

🔑 जीत के समीकरण: ये 10 फैक्टर करेंगे फैसला
​रक्सौल की इस जंग में जीत-हार का अंतर इन्हीं 10 अभूतपूर्व कारकों से तय होगा, जिस पर सबकी नजर है:
​1. युवा जोश और चूक: पहली बार मतदान करने वाले (फर्स्ट वोटर) का रुझान किधर गया? और क्या एस.आई.आर. (SIR) में नाम कटने की समस्या ने किसी एक पक्ष को नुकसान पहुंचाया?
​2. साइलेंट वोटर्स: महिलाओं ने रिकॉर्ड तोड़ मतदान किया है। उनका यह साइलेंट वोट किस प्रत्याशी की किस्मत चमकाएगा?
​3. कद्दावर चेहरे का असर: आदापुर से इकलौते उम्मीदवार और पूर्व मंत्री का स्वच्छ और कद्दावर चेहरा कितना निर्णायक साबित होगा।
​4. भाजपा की बूथ रणनीति: क्या भाजपा का बेहतर बूथ और चुनावी प्रबंधन कांग्रेस की जमीन पर सेंध लगा पाया?
​5. जन सुराज का ‘किंगमेकर’ रोल: जन सुराज के वोट शेयर ने क्या लव-कुश समीकरण को प्रभावित किया है? और क्या विकास का मुद्दा जातीय गणित पर भारी पड़ा?
​6. अप्रवासी शक्ति: बड़ी संख्या में अप्रवासी वोटरों का वोट ट्रेंड क्या था – क्या वे अपने घर की पार्टी के साथ रहे या उन्होंने परिवर्तन को चुना?
​7. जातीय चक्रव्यूह: यादव, मुस्लिम, दलित, और वैश्य के जटिल जातीय समीकरण में किसका पलड़ा भारी रहा।
​8. अंतिम क्षण का झटका: मतगणना से ठीक एक दिन पहले राजद नेता सुरेश यादव का भाजपा में शामिल होना, क्या यादव वोटों में सेंध लगा पाया?
​9. कांग्रेस की स्टार पॉवर: कांग्रेस की ओर से कोई स्टार प्रचारक नहीं आने का खामियाजा कितना भुगतना पड़ेगा!

रक्सौल की जनता ने 11 नवंबर को ईवीएम के माध्यम से अपना फैसला सुना दिया था, और आज 14 नवंबर को उस फैसले का तिलक उस प्रत्याशी के माथे पर लगेगा, जो’ राहु ‘के भ्रम को चीरकर जीत की रेखा पार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!