
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है। मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा, जिसमें कुल 2,85,714 मतदाता अपनी मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। 5 उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में मतदान से होगा। इसमें भाजपा के प्रमोद सिन्हा, कांग्रेस के पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, जनसुराज के भुवन पटेल और दो निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।

चुनाव में कुल 329 वोटिंग बूथ शामिल हैं, जिनमें रक्सौल में 125 और आदापुर में 126 बूथ शामिल हैं। मतदान प्रक्रिया को अंतिम रूप से 1316 मतदान कर्मियों के लिए रवाना किया गया, मतदान प्रक्रिया को सोमवार को एयरपोर्ट स्थित डिस्पैच सेंटर से ईवीएम और अन्य आवश्यक चुनाव सामग्री प्राप्त कर बूथों के लिए रवाना किया गया।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापक रूप से तैयार किए गए हैं। 119 संवेदनशील और 79 क्रिटिकल बूथ हैं,जिन पर अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ बिहार पुलिस की कड़ी चौकसी बनी रहेगी। प्रत्येक बूथ पर सुपर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, और किसी भी अप्रिय हालातों और सीमा पार की चुनौतियों से निपटने के दृष्टि से लेकर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा को सील कर दिया गया है और बॉर्डर पर कड़ी निगरानी और चौकसी जारी है। दोनों देशों के बीच हॉट लाइन संपर्क की व्यवस्था भी बनाई गई है।

दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। रक्सौल नगर में 7 महिला यानी पिंक बूथ, दिव्यांगों के लिए1 और युवाओं के 1लिए मॉडल बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा, सभी बूथों पर मतदाताओं के लिए व्हील चेयर(दिव्यांगों,बुजुर्गो के लिए), पेय जल और टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मोबाइल संग्रह एवं हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था रहेगी।

पूरी चुनाव प्रक्रिया पर लगातार पर्यवेक्षकों की निगरानी बनी रहेगी। किसी भी प्रकार की सूचना एवं शिकायत के लिए कंट्रोल रूम भी बनाये गये हैं।एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी मनीष कुमार एवं एसडीपीओ मनीष आनंद स्वयं पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। विभिन्न वैधानिक दस्तावेजों के साथ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान केंद्र पर मतदान कर सकते हैं।
