Tuesday, March 10

राजद नेता सुरेश यादव के बीजेपी में शामिल होने का गर्म जोशी से स्वागत किया बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डा. संजय जायसवाल ने : कहा-‘एनडीए की लोकप्रियता का बढ़ता प्रमाण!’

बेतिया/रक्सौल।(Vor desk)।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने रक्सौल से रक्सौल से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व प्रत्याशी और राजद के प्रमुख नेता सुरेश प्रसाद यादव का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर गर्मजोशी से स्वागत किया है।
विकास में कोताही के नाम पर रक्सौल नगर परिषद पर लगातार ठिकड़ा फोड़ते रहने वाले सांसद डॉ. जायसवाल ने सुरेश प्रसाद यादव को भाजपा परिवार में शामिल होने के लिए बधाई और अभिनंदन देते हुए कहा कि यह घटना पूरे बिहार में एनडीए के प्रति गरीबों के बढ़ते रुझान का ही परिणाम है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इस रुझान के चलते ही सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता आज भाजपा और एनडीए परिवार में शामिल हो रहे हैं।

बता दे कि सुरेश प्रसाद यादव का यह कदम बिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है और इसे आगामी चुनावों से पहले भाजपा के लिए एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। यह माना जा रहा है कि यादव समाज से आने वाले एक प्रमुख नेता के इस दल-बदल से भाजपा को क्षेत्र में अपनी पैठ मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!