
आकाश सिंह ने रक्सौल में महागठबंधन के पक्ष में किया प्रचार,सत्ता पक्ष पर लगाया लोकल लेबल पर लोक तंत्र की हत्या का आरोप !
रक्सौल।(Vor desk)।कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के पुत्र आकाश सिंह ने रक्सौल पहुंचकर विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। आकाश सिंह ने रक्सौल से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद के लिए सड़क पर उतर कर लोगों से वोट माँगे और उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की।
अपने प्रचार अभियान के दौरान, आकाश सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी।बड़े मार्जिन से श्याम बिहारी प्रसाद रक्सौल सीट जीतेंगे।उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे परिवर्तन के लिए एकजुट हों और श्याम बिहारी प्रसाद को अपना समर्थन दें ताकि क्षेत्र में विकास और बदलाव लाया जा सके।उन्होंने कहा कि 20वर्ष से नीतीश कुमार सीएम हैं।वे बुजुर्ग भी हो गए हैं।उनकी मेंटल स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं हैं।बिहार की स्थिति कहीं से अच्छी नहीं है।तेजस्वी जी युवा हैं,यदि मतदाताओं का आशीर्वाद मिला तो वे ही इस बार सीएम बनेंगे।।डिप्टी सीएम रहते हुए पांच लाख नौकरियां देने का उन्होंने काम किया है,जो भूलने वाली बात नहीं है।हमने मेनिफेस्टो में हर घर नौकरी और भूमिहीनों को जमीन देने का वायदा किया है।मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि इस बार बिहार में बदलाव हो।

इस दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस में सत्ता पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां के लोकल एमएलए ने सरकार के साथ मिल कर राजद नेता सुरेश यादव की मां धुरपति देवी को नगर परिषद के सभापति धुरपति देवी को पदमुक्त कराया। लोकतंत्र की हत्या की।मोतिहारी में भी मेयर प्रीति गुप्ता को तंग किया जा रहा है।उनके पति देवानंद गुप्ता राजद के प्रत्याशी हैं ।ये सत्ताधारी बड़े लेवल पर ही नहीं छोटे लेवल पर भी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं और इसके खिलाफ भी हमारी लड़ाई है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव में वोट चोरी हुई।ब्राजील मॉडल पर खेला हुआ।राहुल गांधी जी ने इसका पोल बिहार चुनाव के एक दिन पहले कच्चा चिट्ठा सबूत के साथ खोला।इस हाइड्रोजन बम का मकसद वोट चोरी की करतूत के प्रति सतर्क करना था। महागठबंधन सतर्क है। हम देश स्तर पर वोट चोरी रोकने के खिलाफ हम लड़ाई लड़ रहे हैं।
आकाश सिंह यहां युवा मतदाताओं को भी आकर्षित करते दिखे और कहा कि परीक्षा का परचा लीक हुआ,उसे भूलना नहीं है ।परीक्षा का डेट बढ़ा उसे भूलना नहीं है।लाठियां चली,इसे वोट देने से पहले याद रखना हैं।उन्होंने नारा दिया -जिस सरकार में लाठियां चली यूथ पर ,उसका हिसाब यूथ करेगा बूथ पर!
इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद,कांग्रेस ऑब्जर्वर दयानंद सिंह,महेश अग्रवाल,ब्रज भूषण पांडे, रक्सौल के पूर्व वॉयस चेयर मैंन काशी नाथ प्रसाद,रागिनी गुप्ता,राजद नेता सुरेश यादव,शशिभूषण सिंह,पूर्व प्रमुख नूरुल हसन,राजद प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी,नगर पार्षद घनश्याम प्रसाद,सोनू गुप्ता,कुंदन सिंह,दीपक गुप्ता,शुद्धन यादव,प्रमोद गुप्ता, ओम ठाकुर,सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
