Saturday, March 7

मेंटेनेंस के कारण रामगढ़वा के मीणा टोला पावर हाउस से 5 घंटे तक बिजली रहेगी बाधित,निपटा लें जरूरी काम!

रक्सौल।(Vor desk) रामगढ़वा प्रखण्ड के मीना टोला पावर हाउस से कल बुधवार को सुबह 08 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विधुत आपूर्ति में कटौती का मुख्य कारण मीना टोला पावर सब-स्टेशन (PSS) के रखरखाव कार्य को बताया गया है।
मेंटनेंस कार्य के कारण मीना टोला फीडर से सप्लाई सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विधुत आपूर्ति बंद रहेगी ।
सहायक विधुत अभियंता सुनील रंजन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान अपने जरूरी काम समय से पहले निपटा लें।
एसडीओ सुनील रंजन ने बताया कि PSS के आवश्यक मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती की जा रही है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़वा प्रखण्ड में रेलवे लाइन के पूर्वी क्षेत्रों के गांव एवं सुगौली प्रखण्ड के उतरी मनसिंघा, दक्षिण मनसिंघा एवं फुलवार पंचायत में विधुत आपूर्ति बंद रहेगा।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है और कहा है कि मेंटेनेंस का काम निर्धारित समय में पूरा करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!