Tuesday, March 10

बिहार चुनाव के बीच बिजेपी सांसद डा. संजय जायसवाल से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, बेटे को जान से मारने की धमकी

रक्सौल/बेतिया।(Vor desk)।बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) सीट से सांसद सह पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल से अपराधियों द्वारा 10 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की गई है।रंगदारी नही देने पर इकलौते बेटे डा शिवम जायसवाल को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।बिहार विधान सभा चुनाव के वक्त इस मामले से सूबे में खलबली है।मामले में सांसद की शिकायत पर बेतिया नगर थाना में मोबाइल फोन धारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सांसद डॉ संजय जायसवाल ने मीडिया को बताया है कि उन्हें अज्ञात अपराधियों द्वारा दो मोबाइल नंबरों से कॉल कर ₹10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई तथा यदि राशि नहीं दी गई तो उनके इकलौते बेटे डॉक्टर शिवम जायसवाल की हत्या कर देने की धमकी दी गई।

सांसद ने शिकायत में कहा है कि यह क्रिया 23 अक्टूबर को दोपहर 12:40 से 12:44 बजे के बीच हुई, जब उन्होंने दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आया। शिकायत के आधार पर बेतिया के नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच एवं कॉल ट्रेसिंग कर रही है।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों की पहचान और कॉल की जगह जानने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी है।सूचना है कि कॉल डिटेल के आधार पर फोन धारकों को ट्रेस कर लिया गया है।मामले में सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि छापेमारी और अन्य जरूरी कार्रवाई चल रही है।उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और अपराधी शिंकजा में होंगे।

बता दें संजय जायसवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और बिहार के बेतिया (पश्चिम चंपारण) निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। इस धमकी का मामला बिहार संचालित विधानसभा चुनावों और राजनीतिक हलचलों के बीच सामने आया है, जिससे राजनीतिक माहौल में खुलासे और सुरक्षा-चिंताओं को हवा मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!