
रक्सौल, बिहार।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा सतर्कता के बीच सीमा सुरक्षा बल (SSB) और मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
एसएसबी की 71वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो नेपाली गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 4 किलो 364 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
गुप्त सूचना के आधार पर मूर्तिटोला के पास नेपाल की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसके सवार दोनों व्यक्तियों के पास से यह मादक पदार्थ जब्त किया गया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान भोला पटेल और केदार पटेल (नेपाल के निवासी) के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे यह गांजा नेपाल से भारत में सप्लाई करने आए थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस और एसएसबी की इस संयुक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि चुनाव के दौरान सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
मुख्य बिंदु:
