Tuesday, March 10

नरकटिया विधानसभा से राजद के डा.शमीम अहमद(पूर्व मंत्री),जेडीयू से विशाल,जन सुराज के लालबाबू,एआईएमआई एम से शमीमुल हक,निर्दलीय राम भरोस ने किया नॉमिनेशन!

रक्सौल।(Vor desk)।नरकटिया विधानसभा क्षेत्र संख्या 12 से शनिवार को कुल पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इन उम्मीदवारों ने नरकटिया की निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर रश्मि सिंह के समक्ष पर्चा भरा। नामांकन दाखिल करने वालों में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से मौजूदा विधायक और पूर्व विधि मंत्री डॉ. शमीम अहमद शामिल हैं। उनके अलावा जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) से विशाल कुमार, जनसुराज से लालबाबू प्रसाद, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से शमीमुलहक और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर रामभरोस सिंह ने भी नामांकन किया। इस बार डॉ. शमीम अहमद को छोड़कर बाकी सभी प्रत्याशी इस सीट पर नए चेहरे हैं।
नामांकन के बाद एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए डॉ. शमीम अहमद ने एनडीए पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दृढ़ता के साथ दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने अपनी सीट पर बड़ी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि नरकटिया से राष्ट्रीय जनता दल भारी बहुमत से चुनाव जीतेगी।वहीं,जेडीयू के विशाल कुमार ने भी छौड़ादानों में आयोजित सभा में एनडीए की सरकार बनने और नरकटिया से आपार बहुमत से जीत का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!